फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के पांच जिलो के किसानों को चंबाघाट में ही मिलेगी मशरूम की खाद

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। जिला के चंबाघाट स्थित खुंब विकास परियोजना विभाग का कार्यालय के चंबाघाट में ही लोगों को पहले की तरह मशरूम खाद दी जाएगी। वर्तमान में यह कार्यालय कालका-शिमला फोरलेन की जद में आ गया है। इस कारण यहां पर खाद बनाने का कार्य भी बंद हो गया है। इस कारण प्रदेश के पांच जिलों के किसानों को मशरूम को तैयार करने वाली खाद नहीं मिल रही है। अब खुंब विकास परियोजना विभाग के पुराने भवन के साथ लगती जमीन पर इस कार्यालय को स्थापित किया जा रहा है।

इसका निर्माण कार्य करीब 2.03 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। जिसमें विभाग मशरूम स्पॉन भी कंपोस्ट यूनिट की साथ लगती भूमि पर तैयार करेगा। इसमें किसानों को एक ही छत के नीचे खाद व स्पॉन मुहैया करवाई जाएगी। सोलन के चंबाघाट में स्थित खुंब विकास परियोजना विभाग में अब आधुनिक तरीके से खाद तैयार की जाएगी। इसके लिए विभाग बीते कई दिनों से कार्य कर रहा है। विभाग की ओर से प्लांट लगाने की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस प्लांट के लगने से प्रदेश भर के पांच जिलों के किसानों को खाद उपलब्ध करवाई जाएगी। वर्तमान में कालका-शिमला फोरलेन के निर्माण के चलते सोलन स्थित मशरूम कंपोस्ट यूनिट को तोड़ दिया गया है। इसके बाद मशरूम उत्पादकों को दूसरे राज्यों से खाद लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन


नए प्लांट की ये होंगी विशेषताएं
चंबाघाट में लगने वाली कंपोस्ट यूनिट आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। इससे कम समय में अधिक खाद तैयार की जा सकेगी। इससे पहले पुरानी कंपोस्ट यूनिट में 22 से 25 दिनों में खाद तैयार होती है। खास बात है यह है कि नई कंपोस्ट यूनिट ईको फ्रेंडली होगी। इससे किसी भी प्रकार की बदबू व अन्य पदार्थ खुले वातावरण नहीं मिल पाएंगे। इसके पाइल सिस्टम बंकर सिस्टम लगाया जाएगा। इससे बंकर के भीतर ही यह खाद तैयार की जाएगी। इससे पहले इसे खुले में शेड के नीचे तैयार किया जाता था।
विज्ञापन


एक लॉट में तैयार होगी 50 मीट्रिक टन खाद
खुंब विकास परियोजना चंबाघाट के विषय विशेषज्ञ रत्न सिंह ठाकुर ने बताया कि बागवानी विभाग की ओर से बनाई जाने वाली कंपोस्ट यूनिट एक ही बार में 50 मीट्रिक खाद तैयार कर की जाएगी। इससे सोलन, शिमला, सिरमौर, किन्नौर व बिलासपुर के किसानों को आसानी से खाद मिल जाएगी। विभाग की ओर से खाद के बैग तैयार कर इसे बेचा जाएगा। इसके लिए 80 से 90 रुपये प्रति बैग वसूल किया जाएगा। मार्केट में इसे दाम दो गुने हैं। इससे पहले भी इसी दाम पर खाद मुहैया करवाई जाती थी। चंबाघाट में ही मशरूम कंपोस्ट यूनिट लगेगा। यह यूनिट 2 करोड़ तीन लाख लागत से लगेगा। यूनिट लगने से पांच जिलों के मशरूम उत्पादकों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें