फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट रोड सात दिन से बंद, बहाली के नाम पर हो रही लीपापोती

Mon, 20 Aug 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
PIC
विज्ञापन

सर्कुलर रोड को हाईकोर्ट से जोड़ने वाली सड़क सात दिन से बंद है। नगर निगम डंगा लगा कर इस सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने की जहमत नहीं उठा रहा। सड़क बंद होने से हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बीते सोमवार को शहर में भारी बारिश के दौरान हाईकोर्ट सड़क का डंगा ढह गया था। तब से लेकर नगर निगम ने बेरिकेड लगाकर सड़क को बंद कर रखा है।

विज्ञापन


आपातकालीन स्थिति में शहर की बेहद महत्वपूर्ण सड़क जो सर्कुलर रोड को हाईकोर्ट, मालरोड, मुख्यमंत्री आवास, यूएस क्लब और जाखू से जोड़ती है, नगर निगम की लापरवाही के कारण एक हफ्ते से बंद पड़ी है। नगर निगम ने सड़क बहाली के नाम पर महज लीपापोती की है। डंगे के मलबे पर तारकोल के खाली ड्रम आडे़ तिरछे खड़े कर सड़क बचाने की खानापूर्ति की गई है।

सड़क में अब भी दरारें हैं, दोबारा बारिश होने पर पूरी सड़क ढह सकती है और पैदल आवाजाही करने वाले लोग दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे इस सड़क से होकर आते-जाते हैं। भूस्खलन के सात दिन बाद मलबा अभी भी सर्कुलर रोड पर पड़ा है। भूस्खलन के कारण गिरे पेड़ों की लकड़ी यहां वहां बिखरी पड़ी है। सर्कुलर रोड की ड्रेन मलबे में दबी हुई है, जिस वजह से पानी सड़क पर बह रहा है। अव्यवस्था के कारण यहां दुर्घटना का भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


सड़क में पहले ही आ गईं थीं दरारें, होती रही अनदेखी
जिस स्थान पर डंगा गिरा है, वहां पहले ही जमीन बैठ चुकी थी। सड़क में दरारें भी थीं। सड़क किनारे लगी अनारकली रेलिंग जमीन में धंस गई थी। रोजाना नगर निगम के प्रतिनिधि और अफसर इस सड़क से गुजरते रहे लेकिन किसी ने खतरे को भांप कर सड़क को बचाने का प्रयास करने की जहमत नहीं उठाई।

केएनएच सड़क पर जाम, टिंबर हाउस बस स्टॉप बंद
हाईकोर्ट रोड बंद होने के कारण पूरा ट्रैफिक केएनएच सड़क पर डायवर्ट हो गया है। केएनएच सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम की समस्या बढ़ गई है। अस्पताल आने जाने वाली एंबुलेंस रोजाना यहां जाम में फंस रही हैं। जाम पर नियंत्रण पाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं, इसलिए पुलिस ने टिंबर हाउस बस स्टॉप ही बंद कर दिया है। बस स्टॉप पर पुलिस कर्मी तैनात कर बसों को रुकने नहीं दिया जा रहा।

वीआईपी से लेकर स्कूली बच्चे तक परेशान
हाईकोर्ट के जजों और सीएम के काफिले की इसी सड़क से होकर आवाजाही होती थी। बीते एक हफ्ते से सड़क बंद है, जिस कारण जजों और मुख्यमंत्री को वैकल्पिक रास्तों से आना जाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं शैलेडे स्कूल के बच्चे भी इसी रास्ते से होकर आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन


कोट्स
फिलहाल सड़क को अस्थायी तौर पर खोल दिया गया है। डंगा लगाने में कम से कम डेढ़ से दो महीने लगेंगे।
-कुसुम सदरेट, मेयर, नगर निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें