फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टे्रड नर्सिंस एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीना शर्मा को सौंपी प्रधान पद की कमान
विज्ञापन

जिला शिमला ट्रेंड नर्सिज एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित
डीडीयू के कांफ्रेंस हॉल में करवाए गए चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश ट्रेंड नर्सिज एसोसिएशन ने शुक्रवार को जिला शिमला की नई कार्यकारिणी का गठन किया। जोनल अस्पताल डीडीयू (रिपन) में दोपहर बाद यह चुनाव करवाए गए। कांफ्रेंस हॉल में करवाए गए इस चुनाव में जिला कार्यकारिणी के प्रधान पद पर मीना शर्मा को चुना गया। जबकि वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमारी, उपप्रधान अरुणा शर्मा, महासचिव अंजना कंवर, सहायक महासचिव दीवांशु, सह सचिव हेमलता, कैशियर रितु डोगरा, प्रेस सचिव शारदा धर्माणी, आयोजन सचिव भावना गुप्ता, ऑफिस सचिव सरिता और राज्य प्रतिनिधि किरण चौहान और नीलम गुप्ता को चुना गया। चुनाव चेयरमैन विद्या शर्मा और ट्रेंड नर्सिज एसोेसिएशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष ज्योति वालिया और वार्ड सिस्टर प्रवीण शर्मा की अध्यक्षता में किए गए। चुनाव में जोनल अस्पताल डीडीयू, जुन्गा अस्पताल, सीएचसी मशोबरा से नर्सों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अनीता को सौंपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष का जिम्मा
ट्रेंड नर्सिज एसोसिएशन की डीडीयू लोकल इकाई के चुनाव भी शुक्रवार को ही हुए। लोकल यूनिट की प्रधान मीना शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता कौशल, उपाध्यक्ष दीवांशु, महासचिव अंजना कंवर, सह सचिव मीनाक्षी, आयोजन सचिव भावना गुप्ता, कैशियर कमला, व्यास और ऑफिस सचिव नवज्योति के अलावा प्रेस सचिव सोनिका को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें