फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने पानी की बर्बादी पर प्लग किये सात कनेक् शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की बर्बादी करने पर काटे सात कनेक्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम शिमला क्षेत्र के ग्रेटर शिमला वाटर सप्लाई एंड सीवरेज सर्किल ने शहर में हो रही पानी की बर्बादी करने वालों पर नकेल कस दी है। शहर भर में चल रही पेयजल किल्लत को देखते हुए पानी की बर्बादी करने वाले उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन बिना किसी सूचना के काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को सर्किल के कर्मियों और अधिकारियों ने शहर भर में पानी की टंकी ओवरफ्लो होने पर सात उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे । इनमें संजौली क्षेत्र में तीन, छोटा शिमला में दो, न्यू शिमला और कैथु में एक एक कनेक्शन प्लग किये गए है। ग्रेटर शिमला वाटर सर्किल के एसई धर्मेंद्र गिल ने कहा कि पूरे फील्ड स्टाफ को पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत कार्रवाई करते हुए अलग अलग क्षेत्रों में बुधवार को सात कनेक्शन काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि फील्ड स्टाफ जेई, कीमैन को पानी ओवरफ्लो का वीडियो और फोटो लेकर मौके पर ही कनेक्शन काटने के आदेश दिए गए हैं। वहीं स्टाफ को साफ निर्देश है कि वे फील्ड में जा कर स्वयं पानी की बर्बादी का जायजा लेकर इसे रोके। एसई धर्मेंद्र गिल ने कहा कि वे स्वयं भी इस पर नजर रख रहे है, यदि उनके दौरे के दौरान किसी जोन में पानी की लिकेज मिली तो संबंधित क्षेत्र के जेई, कीमैन से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें