फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और कार में टक्कर, 6 नर्सिंग छात्राएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शिमला नर्सिंग कॉलेज अन्नाडेल जाने वाली बस की कार के साथ टक्कर हो गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी नर्सिंग छात्राएं, एक शिक्षक और ड्राइवर बच गए। बस के अचानक ब्रेक लगने के कारण बस में सवार छह नर्सिंग छात्राओं के सिर और बाजू में चोटें आई हैं। ये सभी छात्राएं बीएससी नर्सिंग की छात्राएं हैं। हादसे में हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देकर सभी घायलों के एक्सरे और ज्यादा चोटिल छात्राओं के सीटी स्कैन भी किए। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह पौने नौ बजे के करीब शिमला नर्सिंग कॉलेज की 40 छात्राएं बस में कॉलेज जा रही थीं। करीब सवा नौ बजे बस विधानसभा से होते हुए अन्नाडेल सड़क पर पहुंची। बस में सवार छात्राओं ने बताया कि सामने से तेजरफ्तार से कार आ रही थी। इसी बीच जब कार सामने पहुंची तो बस को अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। इसके कारण आगे की तरफ बैठी छात्राएं सामने टकरा गईं और उनके बाजू और सिर में चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी नर्सिंग छात्राओं को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया। इनमें नेहा (17), अदिति (18), रिया (17), प्रियंका (20), पूनम (17), सिमर (18) को चोटें आई हैं। उधर, घटना के बाद मौके पर प्राचार्य दीपकांत चतुर्वेदी भी अस्पताल पहुंचे। कॉलेज की घायल छात्राओं की एक्सरे और सीटी स्कैन करवाने में मदद की। प्राचार्य ने बताया कि उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक सामने से गलत दिशा में आ रहे चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ है। चालक की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया है। उन्होंने बताया कि इसके बारे में प्रशासनिक अधिकारी पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन

सूझबूझ से टला बड़ी घटना
अन्नाडेल जाने वाली सड़क में काफी ढलान है। इसके कारण चालक धीमी गति से सड़क पर चल रहा था। अगर चालक तेज रफ्तार से चला होता तो शायद बस और सामने से आती गाड़ी को बचाने के दौरान बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें