फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाने दाम वसूलने पर खाद्य सामग्री जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। जिला शिमला में खाद्य महकमे की टीम ने कई दुकानों में छापामारी की है। अचानक की गई इस छापामारी से दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया है। महकमे ने शोघी और रोहड़ू समेत ओपन मार्केट में कुल सत्रह निरीक्षण किए हैं। इस दौरान डेढ़ क्विंटल चीनी और 2.70 क्विंटल दालें जब्त की गई हैं। जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोत्तम सिंह ने छापामारी की पुष्टि की है।
शोघी और रोहड़ू की ओपन मार्केट में इन दिनों चीनी और दालों के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। खाद्य महकमे के पास भी इसकी शिकायतें पहुंच रही थीं। यह भी कहा जा रहा था कि दाल और चीनी की रेट लिस्ट भी दुकानों में नहीं दर्शाई गई है। इससे दुकान संचालक मनमाने रेट पर खाद्य सामग्री बेच रहे थे। इन शिकायतों के आधार पर खाद्य महकमे की टीम मौके पर पहुंची और दुकानदारों से बिल मांगने पर वे टीम को बिल नहीं दिखा पाए। इसी के आधार पर खाद्य महकमे की टीम ने मौके पर मौजूद सामान को दुकानों से जब्त कर लिया। इसके अलावा 56 किलो फल और सब्जियां भी जब्त की गईं। महकमे का दावा है कि आगामी दिनों शिमला शहर समेत ग्रामीण हलकों में इस तरह की दबिश जारी रहेगी।
विज्ञापन

सभी संचालकों को भेजे जाएंगे नोटिस
शिमला। खाद्य महकमे ने जिन दुकानों में छापामारी की थी, महकमे ने उन दुकानदारों की लिस्ट बनाकर नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। महकमे का कहना है कि नियमों के अनुसार सभी संचालकों को जुर्माना अदा करना पड़ेगा अन्यथा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

तीन मिलों से लिए आटे के सैंपल
खाद्य महकमे की टीम ओपन मार्केट में दबिश देने के बाद आटे की मिल में भी पहुंची थी। टीम ने इस दौरान तीन मिलों से आटे के सैंपल भरे हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। महकमे का दावा है कि इन सैंपलों की रिपोर्ट चौदह दिन के भीतर आ जाएगी। अगर ये सैंपल फैल पाए जाते हैं तो मिल संचालकों के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें