शिमला। राजधानी में पुलिस टीम ने कुल्लू जिला के एक युवक से चरस पकड़ी है। तहसील निरमंड का रहने वाले रवि ठाकुर के कब्जे से करीब 81 ग्राम चरस बरामद की है। सदर थाना पुलिस ने देर रात यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को रवि को उच्च अधिकारियों के समक्ष पेश किया। जहां से उसे आगामी जांच में शामिल होने के नोटिस देकर छोड़ा है। पुलिस ने एनडीपीएस का मुकदमा दर्जकर आगामी जांच शुरू कर दी है। संवाद