शिमला। राजधानी के बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता के दूसरे दिन का विषय माता-पिता अपने बच्चों में मूल्यों की कमी के लिए जिम्मेदार रहा। इसमें सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल कोलकाता ने प्रस्ताव का समर्थन किया जबकि जीसस एंड मैरी स्कूल शिमला ने विरोध किया। मुख्य बहस मेयो कॉलेज अजमेर और सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट कोलकाता के बीच हुई। इसका विषय सभी देशों को परमाणु हथियारों का अधिकार है रहा। आठ स्कूलों की टीमों ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। इसमें सेंट जेम्स स्कूल कोलकाता, मॉलिंसन गर्ल्स स्कूल श्रीनगर, लाॅ मार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज लखनऊ, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी शिमला, टिंडेल बिस्को स्कूल श्रीनगर, सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल कोलकाता, लाॅ मार्टीनियर गर्ल्स स्कूल कोलकाता और द कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल मुंबई शामिल हैं। संवाद