हिमाचल के 8.68 लाख किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों और बागवानों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए भी अनेक प्रोत्साहन घोषित किए गए हैं, जिनमें किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसान ऋण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि यह ऋण मछुआरों एवं पशुपालकों को भी उन्ही शर्तों पर उपलब्ध करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रबी फसलों की कटाई के बाद होने वाले कार्यों के लिए सभी छोटे व मझोले किसानों को नाबार्ड के माध्यम से आपातकालीन कार्यशील पूंजी फंड उपलब्ध करवाया जाएगा।
प्रदेश के सभी किसान इसका लाभ ले सकते हैं। प्रदेश में अधिकतर किसान लघु और मध्यम वर्ग से संबंधित हैं। यह कार्य प्रदेश के सहकारी बैंकों व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के माध्यम से किया। एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड के सिद्धांत के अनुसार सभी प्रवासी मजदूर देश के किसी भी कोने में अपने राशन कार्ड के माध्यम से किसी भी उचित मूल्य की दुकान से राशन लेने के लिए अधिकृत हो जाएंगे। प्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने प्रत्येक प्रवासी मजदूर को बिना राशन कार्ड के भी 5 किलोग्राम गेहूं या चावल तथा एक किलोग्राम दाल उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है, जो एक प्रशंसनीय पहल है। जयराम ने केंद्र सरकार की ओर से की गई कई पहल का स्वागत किया।