फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रक्तदान शिविर में 77 यूनिट रक्त एकत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ऑडिट सप्ताह पर भारतीय लेखा परीक्षा विभाग की ओर से रिज मैदान स्थित रेन शेल्टर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 77 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के ब्लड बैंक की टीम ने शिविर के आयोजन में सहयोग दिया। शिविर का शुभारंभ डॉ. पवना ठाकुर ने प्रधान महालेखाकार सुशील कुमार ठाकुर की उपस्थिति में किया। इस दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व और इसके फायदों के बारे में भी जागरूक किया गया। आईजीएमसी ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप मल्होत्रा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित अंतराल पर स्वस्थ व्यक्तियों द्वारा रक्तदान करना सुरक्षित है। शिविर में प्रधान महालेखाकार सुशील कुमार ठाकुर, वरिष्ठ उप-महालेखाकार कुमार चंद्रेश, जय प्रकाश, अवनींद्र कुमार राय, पुष्पलता, उप-महालेखाकार मीनू शर्मा और कल्याण अधिकारी देवेंद्र मेहता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें