फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से फसलों को 75 करोड़ का नुकसान, केंद्र से मांगी मदद

Sat, 08 Sep 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में भारी बारिश से फसलों को 75 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। फसलों को हुए नुकसान के ये आंकड़े 31 अगस्त तक के हैं। प्रदेश सरकार भारी बारिश से अभी तक हुए नुकसान की पूर्ति के लिए 548 करोड़ की मदद देने का मामला केंद्र सरकार से उठा चुकी है। इसमें से हिमाचल को महज 117 करोड़ की वित्तीय सहायता ही मिली है।

विज्ञापन


भारी बारिश ने प्रदेश के किसानों को झकझोर कर रख दिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में फसलों को कुल 75 करोड़ का नुकसान पहुंचा है। किसानों की फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट सरकार के पास पहुंच चुकी है। कृषि विभाग ने राजस्व विभाग को बारिश से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी दे दी है। अन्य विभागों से भी भारी बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट आने के बाद इसे कंपाइल कर वित्तीय मदद के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

विज्ञापन

कृषि एवं जनजातीय मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि सरकार के पास फसलों को भारी बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट पहुंच चुकी है। यह रिपोर्ट राज्य के राजस्व विभाग के पास पहुंचा दी है। अन्य विभागों को भारी बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट आने के बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि 31 अगस्त तक प्रदेश में कृषि फसलों को 75 करोड़ का नुकसान हो चुका है। अभी तक भारी बारिश से कुल 548 करोड़ की क्षति हो चुकी है। इसकी एवज में राज्य को केंद्र से कुल 117 करोड़ की वित्तीय मदद मिली है। सरकार ने इसे संबंधित विभागों में बांट दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें