फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के लिए जगह चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस रोकने के लिए जगह चिह्नित, सड़क से बाहर लगा सकेंगे ब्रेक
विज्ञापन

बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर मनमर्जी से नहीं लगेगी बस की ब्रेक, चालकों को गंवाना पड़ सकता है लाइसेंस
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर बीच सड़क में गाड़ी रोक कर निजी और एचआरटीसी के चालक सवारियां नहीं उतार पाएंगे। ऐसे चालकों और परिचालकों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। इनका चालान होने के साथ साथ लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। बीबीएन में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है। इसके अलावा बीच सड़क में बस रुकने से यहां पर जाम लग रहा है। जाम स्थिति से निपटने के लिए यह बड़ा कदम माना जा रहा है। बद्दी से नालागढ़ तक मात्र बीस किमी रास्ता है लेकिन इस मार्ग पर बद्दी लाइट, ट्रक यूनियन, मलपुर, भुड्ड, हरायपुर, किशनपुरा, मानपुरा, खरूणी, खेड़ा, बागवानियां, पीरस्थान और नालागढ़ से पहले संपर्क मार्ग मुख्य मार्ग से जुड़े हैं। इन स्थानों पर जैसे ही कोई ट्रक-बस टर्न लेती है तो राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। निजी व निगम की बसें इस मार्ग पर बीच सड़क पर बसों को खड़ा करके सवारियां उतारती हैं। ऐसे में दूसरी ओर से लगातार वाहन आने से बस के पीछे वाला वाहन ओवरटेक नहीं कर पाता है। उसे बद्दी से नालागढ़ तक उसी स्पीड से चलना पड़ता है जिस गति से अगला वाहन चल रहा है। इससे तेज गति में चलने वाले छोटे वाहन भी धीमी गति से चलने पर मजबूर है। इससे उनका फ्यूल भी अधिक खर्च हो रहा है। 15-20 मिनट में नालागढ़ पहुंचने वाले छोटे वाहन 40-50 मिनट में पहुंच रहे हैं।
बस ठहराव पर होंगे नीले बोर्ड
कुछ वाहन जबरन ओवरटेक कर रहे हैं जिससे यहां पर हर रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। हिमाचल के बाहरी जिलों समेत बाहरी राज्यों से बीबीएन में रोजगार के लिए आए युवा सड़क हादसों में जाने गंवा रहे हैं। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन ने बस ठहराव के लिए नीले रंग के बोर्ड लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस ठहराव पर ही लगेगी बसों की ब्रेक : पुरी
बस संचालकों को ठहराव पर ही बस को रोकना होगा। अपनी मर्जी से चालक बीच सड़क में बस को नहीं रोक सकेंगे। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओपी पुरी ने बताया कि जिला उपायुक्त के निर्देश के बाद बस ठहराव वाले स्थानों पर नीले रंग के बोर्ड लगाए गए हैं। चालक को बस सड़क किनारे रोकनी होगी जिससे जाम न लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें