फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता के लिए भाजपा घोल रही सांप्रदायिकता का जहर: युवा कांग्रेस

Fri, 10 Aug 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल युवा कांग्रेस ने वीरवार को हर जिले में स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर शिमला पार्टी कार्यालय में ध्वज फहराया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से लेकर रिज मैदान तक सद्भावना रैली भी निकाली और नफरत छोड़ो, प्यार बांटते चलो, भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं हिमाचल के सह प्रभारी जगदेव गागा विशेष तौर पर मौजूद रहे।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि भाजपा और उनके सहयोगी संगठन सत्ता हथियाने के लिए धर्म तथा जाति के नाम देशवासियों के अंदर सांप्रदायिकता का जहर घोल रहे हैं। पूरे देश में आज अराजकता का माहौल बना है। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं युवा कांग्रेस के सह प्रभारी जगदेव गागा ने कहा कि आज ही के दिन 1960 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने एक मजबूत सोच के साथ इस महान संगठन की नींव रखी थी और देश के विकास में युवा शक्ति को अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया था।

बैठक के बाद युकां के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से सब्जी मंडी वाया नाज रेस्तरां से रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा तक शांति पूर्ण मार्च कर नफरत छोड़ो प्यार बांटों गांधी संदेश सद्भावना यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विनोद जिंटा, विकास काल्टा, निगम भंडारी, सिमी नंदा, रिपना कलसाईक, कांग्रेस कमेटी कसुंपटी के पर्यवेक्षक धर्मपाल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता विजय चौहान, प्रदेश सचिव निशांत ठाकुर, नरेश दास्टा, विकास कुमार, मोनिता मोनू चौहान, अनु मराठा,
विज्ञापन


शिमला लोक सभा के पदाधिकरीगण रिंपल ब्राक्टा, रितिका ठाकुर, अदिति औक्टा, पूजा ठाकुर, मीरा नेगी, भुपेंद्र वर्मा, दीपक रोहाल, गौरव चौहान, दिनेश चोपड़ा, राजेंद्र चौहान, अजय चैहान, शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष अमित कोहली, कसुम्पटी के अध्यक्ष ऋ षि राठौर, जुब्बल कोटखाई के अध्यक्ष विक्रम कंवर, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आलोद चौहान अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें