फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में अब छह घंटे वन-वे ट्रैफिक की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। जाम से राहत के लिए शहर की ट्रैफिक वन-वे की जा रही है। सुबह तीन और शाम को तीन घंटे ट्रैफिक वन रहेगा। समस्या का समाधान निकालने के लिए प्रशासन ने प्लान तैयार किया है। इसमें सुबह और दोपहर बाद के व्यस्त और अधिक ट्रैफिक वाले समय में सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक वन वे किया जाना है। इसका प्रारूप तैयार कर सार्वजनिक कर दिया गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था की ओर से आम जनता से ट्रैफिक प्लान को लेकर 15 मई तक सुझाव मांगें गए हैं। ट्रैफिक वन-वे हो जाने से बार-बार शहर की सड़कों पर जाम लगने की समस्या हल होगी। जिससे रोजाना जाम में घंटों परेशान होने वाले आम शहरी को परेशानी से निजात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
---
ये है वन-वे ट्रैफिक मूवमेंट प्लान
विक्ट्री टनल से लक्कड़ बजार-ऑकलैंड टनल- ढली टनल वहां से संजौली होकर ओल्ड बस अड्डे के लिए ही वाहनों का ट्रैफिक चलाने का प्रस्ताव है। पुराने बस अड्डे या एडवर्ड तक के तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के बजाय इस पिक ऑवर में वाहनों को अतिरिक्त करीब बीस किलोमीटर का सफर करना पड़ेगा। प्रस्तावित वन वे से जाम से भले ही निजात मिलेगी। मगर इससे सफर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

---
सुबह 8 से 11, दोपहर 3:30 से 6:30 बजे तक वन-वे ट्रैफिक
जिला प्रशासन ने शहर के ट्रैफिक को वन वे करने के लिए तैयार प्रस्तावित समय के मुताबिक सुबह आठ बजे से ग्यारह जे तक और दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से लेकर साढ़े छह बजे तक ट्रैफिक उक्त रूट पर वन वे रहेगा।
---
उपायुक्त शिमला को ऐसे भेजने होंगे ट्रैफिक प्लान पर सुझाव
शहरके लिए प्रस्तावित वन वे ट्रैफिक प्लान से संबंधित शहर की आम जनता इन माध्यमों से अपने सुझाव दे सकती है।
1. उपायुक्त शिमला को प्रेषित पत्र के माध्यम से- जिसमें लिफाफे पर वन-वे ट्रैफिक प्लान विषय पर सुझाव लिखना होगा। पत्र व्यक्तिगत रूप से निजी सचिव उपायुक्त शिमला के पास भी जमा करवाए जा सकते है, या डाक से उपायुक्त शिमला माल रोड शिमला पिन-171001 पर भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन

2. ई- मेल सुझाव को dc-shi-hp@nic.in के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं। इसमें वन-वे ट्रैफिक पर सुझाव लिखना होगा।
3. जिला प्रशासन के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/shimlaadministration पर भी भेजे जा सकते हैं।
---
सर्कुलर और बाइपास को जोड़ने वाली सड़क पर भी वन-वे ट्रैफिक
तैयार किए गए प्लान में व्यस्ततम सर्कुलर रोड और टुटीकंडी-लालपानी बाईपास सड़क को जोड़ने वाली शिवपुरी सड़क पर नीचे से ऊपर की ओर वाहनों की आवाजाही की जाएगी। वहीं सीपीआरआई-बैम्लोई सड़क पर नीचे से ऊपर की ओर वाहनों की आवाजाही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें