फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेयटी में ‘सुदामा के चावल’ पर मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में बुधवार को अभिनय दर्पण की ओर से सुदामा के चावल पर नाटक का मंचन किया गया। नाटक सुदामा का मंचन गरीबी को लेकर किया गया। नाटक में सुदामा की पत्नी कहती हैं कि आपका मित्र कृष्ण तो राजा है, उनके पास जाओ वह हमारी गरीबी को दूर कर देंगे। पत्नी के बार-बार कहने से सुदामा कृष्ण के पास जाने को तैयार हो जाते हैं और पत्नी को कहते हैं कि पहली बार मित्र कृष्ण के पास जाकर उसे क्या भेंट दूं। इस पर वह कहती हैं कि हमारे पास कुछ भी नहीं है। उसके बाद सुदामा पोटली में थोड़े से चावल लपेट देते हैं और मित्र कृष्ण के पास चले जाते हैं। अभिनय दर्पण के कलाकार प्रीतम भारद्वाज ने नाटक के माध्यम से कृष्ण को सुदामा की दोस्ती को दर्शाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें