अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। डाक मंडल शिमला में मंगलवार को भष्ट्राचार जागरूक ता सप्ताह के तहत प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक चलाया गया था। सप्ताह में भिन्न-भिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई गईं। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्कूलों में भष्ट्राचार को लेकर स्टैंप डिजाइन, संवाद और निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में निदेशक डाक हिमाचल निर्मल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्टैंप डिजाइन प्रतियोगिता में पोर्टमोर स्कूल की छठी कक्षा की गुंजन ने पहला स्थान हासिल किया। छठी कक्षा की पल्लवी ने दूसरा, जबकि सातवीं की आंचल ने तीसरा स्थान हासिल किया। संवाद प्रतियोगिता में ग्यारहवीं के देवेंद्र वर्मा ने पहला, बारहवीं के नीरज कुमार ने दूसरा, जबकि बारहवीं के निशांत कंवर ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में डाकघर साहिका ललिता ठाकुर ने पहला, पूनम वर्मा ने दूसरा और अनु ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने विजेताओं को नवाजा। कार्यक्रम में डाक मंडल के प्रवर अधीक्षक बिशन सिंह, कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।