शिमला। जयपुर में 23 से 25 नवंबर के बीच होने वाले 17वें अखिल भारतीय बीएसएनएल वॉलीबाल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए मंगलवार को टीम का चयन इंदिरा गांधी खेल परिसर में किया गया। टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कश्यप ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर टीम हिमाचल खिताब की प्रबल दावेदार है। पिछले वर्ष टीम ने जयपुर में द्वितीय स्थान हासिल किया था। अखिल भारतीय बीएसएनएल टूर्नामेंट के लिए चयनित की गई टीम में पवन कुमार को कैप्टन चुना गया है। इसके अलावा अजय दुल्टा, संजीव कांटा, किशोर धौंटा, अर्जुन चौहान, राकेश कुमार, देस राज, बालकराम, लेखराम, ब्रजेश रत्न, मदनलाल और वेदभूषण को शामिल किया गया है।