फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा उठाने की शिकायतें ज्यादा, वाहन एक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम तेजी से आगे बढ़ रही है। अमर उजाला स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम के 1916 टोल फ्री नंबर पर रोज दर्जनों शिकायतें मिल रही हैं। निगम के पास अभी एक ही स्वच्छता वाहन है, जो मौके पर जाकर कूड़ा उठा रहा है। लेकिन शिकायतें ज्यादा होने से अब यह वाहन हर इलाके में नहीं पहुंच पा रहा। रोज कूड़ा उठाने के लिए निगम के पास करीब 10 शिकायतें आ रही हैं लेकिन यह वाहन एक दिन में दो या तीन जगह ही जा पाता है। वाहन कर्मचारी न सिर्फ कूड़ा उठाते हैं बल्कि इसे टुटू स्थित भरयाल संयंत्र भी पहुंचाते हैं। ऐसे में इन गाड़ियों की संख्या बढ़ाने की मांग उठ रही है। इंजनघर पार्षद आरती चौहान का कहना है कि निगम को ऐसे वाहनों की संख्या और बढ़ानी चाहिए। निगम की एक यही ऐसी सेवा है जो समय पर लोगों की शिकायतें दूर कर रही है। शिमला को यदि स्वच्छ बनाना है तो इन गाड़ियों की संख्या बढ़ानी होगी। पार्षद ने कहा कि वह निगम हाउस में इस मामले को उठाएंगी। पार्षद किमी सूद का कहना है कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निगम को ऐसी पहल करनी चाहिए। मेयर कुसुम सदरेट ने कहा कि इस मामले पर अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन


छोटा शिमला इलाके से उठा कूड़ा
स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम का स्वच्छता अभियान बुधवार को छोटा शिमला पहुंचा। यहां आयुर्वेदिक अस्पताल के साथ लगते इलाके में कूड़ा उठाया गया। इसके अलावा स्ट्रॉबरी हिल्स में भी सफाई अभियान चला। लोगों ने मंगलवार को ही इस इलाके में कूड़ा न उठने की शिकायत की थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि हड़ताल के दौरान इस क्षेत्र में सड़क किनारे कूड़े के ढेर लग गए थे। इन्हें अभी तक नहीं उठाया है। शिकायत मिलते ही स्वच्छता वाहन मौके पर पहुंचा और सारा कूड़ा उठा लिया।

मेयर, पार्षदों ने ढली में चलाया सफाई अभियान
मेयर कुसुम सदरेट और भाजपा पार्षदों का सफाई अभियान बुधवार को भी जारी रहा। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अपर ढली और लोअर ढली वार्ड में सफाई की गई। मेयर कुसुम सदरेट का कहना है कि आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लोग काफी सहयोग कर रहे हैं। जहां भी गंदगी फैली है, हम वहां जाकर सफाई अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें