फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जाखू मंदिर सौंदर्यीकरण की रखी नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
राजधानी शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर परिसर का नये सिरे से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के अलावा मंदिर के मुख्यद्वार का भी नये सिरे से निर्माण होगा। इस पूरे कार्य में करीब 1.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जाखू मंदिर में इन कार्यों की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। मंदिर परिसर के कायाकल्प के दौरान यहां पर लगे लाल पत्थरों को भी बदला जाएगा। मंदिर के गेट को पहाड़ी शैली में तैयार किया जाएगा।
उधर मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में लोगों का हुजूम मंदिर में उमड़ा रहा। पहाड़ी वाद्य यंत्रों की धुनें बजाई गईं। इसमें माहौल भक्तिमय हो गया। मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण की आधारशिला रखने के बाद कहा कि प्रदेश सरकार ने सदैव राज्य के धार्मिक मंदिरों, ऐतिहासिक स्थलाें और स्मारकों के रखरखाव एवं जीर्णोद्धार के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि परिसर के सौंदर्यीकरण से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं तथा शिमला आने वाले पर्यटकों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में धार्मिक पर्यटन में व्यापक संभावनाओं को देखते हुए इनका विस्तार किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर हिमाचल पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, एसडीएम शहरी अजीत भारद्वाज, आयुक्त जीसी नेगी, जाखू वार्ड की पार्षद अर्चना धवन, लोअर बाजार के पार्षद इंद्रजीत सिंह, न्यासी सुमन पॉल दत्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
जाखू को लगेगी बड़ी गाड़ी
शिमला। मुख्यमंत्री नेे लोगों की समस्याओं को भी सुना। जाखू मंदिर में पहुंचने के लिए लोगों को बड़ी गाड़ी लगाने की बात कही गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पत्र लिखकर भेजा जाए। परिवहन विभाग से बात करके यहां पर अतिरिक्त गाड़ी लगा दी जाएगी। मेन गेट के पास गाड़ियों के मुड़ने वाले स्थान पर डंगा लगाने की मांग पर लोनिवि के अधिकारियों को तुरंत यह काम करने की बात कही।
00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें