फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिज मैदान पर 71 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के रिज मैदान पर सोमवार को उमंग फाउंडेशन और शिमला के विभिन्न गुरुद्वारा साहिब के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 71 लोगों ने रक्तदान किया। दृष्टिबाधित डॉ. मुस्कान और प्रतिभा ठाकुर ने रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। शिविर में आईजीएमसी ब्लड बैंक की टीम ने डॉक्टर आस्था पॉल के नेतृत्व में रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब बालूगंज के अध्यक्ष गुरु सागर सिंह चौधरी, परमजीत सिंह पम्मी, राजिंदर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सर्बजीत सिंह बॉबी, उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव, रक्तदान शिविर के संयोजक रोहित डुगलेट, मुकेश कुमार, डॉ. ऊषा ठाकुर, विजय सिंह, मीनाक्षी शबाब, शिवानी अत्री, अमित अत्री, ऋतु ठाकुर, विनोद योगाचार्य, नेहा चौहान, अभिषेक भागड़ा, मुकुल जिष्टू, रचना चंदेल, अंजना ठाकुर, वाणी भारद्वाज, अंजलि ,नवनीत वर्मा और भवनीश ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें