श्री नयनादेवी जी में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्घालु। संवाद
दाेपहर तक मंदिर परिसर में लगीं रहीं श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी मंदिर में रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। ठंड के बीच करीब 7,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं को उत्साह देखते ही बन रहा था।
सर्दी के बावजूद हिमाचल, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने मां के चरणों में शीश झुकाकर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह 6 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। सुबह से श्रद्धालु भी मंदिर पहुंचना शुरू हो गए। दोपहर तक पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। सुरक्षा कर्मी भी बड़ी मुस्तैदी से श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में दर्शन करने के लिए भेज रहे थे। मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की हर सुख-सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।