फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशोबरा ब्लॉक में 70 हजार लोगों को लगी चुकी है वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। मशोबरा चिकित्सा ब्लॉक में अब तक 70 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के 55 हजार लोगों को पहली डोज और 15 हजार को दूसरी डोज लग चुकी है। खंड चिकित्सा अधिकारी मशोबरा डॉ. राकेश प्रताप ने कहा कि ब्लॉक में सभी पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य प्रगति पर है लेकिन जागरूकता के अभाव में अभी कई लोग वैक्सीन लगाने नहीं आ रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने बारे जागरूक कर रही हैं। डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि सरकार द्वारा सिविल अस्पताल जुन्गा को कोविड सेंटर बनाने पर विचार किया जा रहा है जिसमें कोविड रोगियों के लिए 50 अतिरिक्त बिस्तरों के अलावा ऑक्सीजन और अन्य आधारभूत व्यवस्था की जाएगी। ब्लॉक में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को कोरोना टीका लगाने के लिए पंजीकरण का कार्य आरंभ हो गया है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति आरोग्य सेतु और कोविड ऐप पर पंजीकरण करवा सकता है। डॉ. राकेश प्रताप ने लोगों से आग्रह किया है कि कोेरोना वैक्सीन बारे भ्रमित न हों यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें