फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Cryptocurrency Fraud: क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में आरोपी सुभाष की 70 कनाल जमीन सीज

Sat, 24 Aug 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

2,500 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरंसी ठगी मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम ने मुख्य आरोपी सुभाष की ऊना में 70 कनाल जमीन सीज कर दी है। 
विज्ञापन
क्रिप्टोकरंसी ठगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टोकरंसी ठगी मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम ने मुख्य आरोपी सुभाष की ऊना में 70 कनाल जमीन सीज कर दी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने ठगी करके इस जमीन को खरीदा होगा। हिमाचल में जबसे यह ठगी का मामला सामने आया है, तब से यह सुभाष दुबई फरार हो गया है। पुलिस महकमे में इसे स्वदेश जाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


इससे पहले भी सुभाष की करोड़ों की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। 2,500 करोड़ रुपये की ठगी के इस मामले में अब तक 70 लोगों के खिलाफ चार चार्जशीट दायर की जा चुकी हैं। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को मुख्य आरोपी बनाया है। इनमें सुभाष, अभिषेक, हेमराज और सुखदेव शामिल हैं। सुभाष को छोड़कर अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। आरोप है कि ठगी का पैसा चारों में बराबर बंटता था। लोगों को 11 महीने के भीतर डबल पैसा देने का झांसा यही लोग देते थे। एजेंटों को कमीशन दी जाती थी।

क्रिप्टोकरंसी ठगी मामले में सुभाष की ऊना में 70 कनाल जमीन सीज की है। आरोपियों की प्रापर्टी खंगाली जा रही है। इस मामले में दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है- अभिषेक दुल्लर, डीआईजी, एसआईटी प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें