फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लारजी के बाद अब पंडोह डैम में मिले सात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैशिंग के दौरान बीते रविवार को लारजी डैम से आठ शव मिलने के बाद सोमवार को पंडोह डैम में सात और शव मिले हैं। इनमें दो शव महिलाओं के जबकि पांच पुरुषों के हैं। शव पहचान के लायक नहीं हैं। सभी को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि फ्लैशिंग के दौरान लारजी डैम से छोड़े गए पानी के साथ ये शव पंडोह में पहुंच गए। ये शव कुल्लू के सरसाड़ी में टूरिस्ट बस हादसे में बहे लोगों के हो सकते हैं। रविवार को लारजी में मिले आठ शवों की पहचान सरसाड़ी हादसे के लोगों के रूप में ही हुई है।
विज्ञापन

पढ़ें, डैम से बरामद हुए आठ शव
सोमवार सुबह पंडोह डैम के आउट लेट पर शव दिखाई देने पर डैम साइट पर तैनात स्टाफ ने पंडोह पुलिस चौकी को सूचित किया। चौकी प्रभारी एएसआई हेमराज, हेड कांस्टेबल यशपाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकाले। चौकी प्रभारी एएसआई हेमराज ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे पुलिस को पंडोह डैम में तैनात कर्मचारियों ने सूचना दी थी।

उन्होंने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेजा गया है। उधर, लारजी परियोजना के रेजिडेंशियल इंजीनियर मनदीप सिंह ने बताया कि फ्लैशिंग कार्य पूरा होने के बाद रात को ही डैम के गेट बंद कर दिए थे। सोमवार सुबह से परियोजना में विद्युत उत्पादन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लारजी में मिलीं लाशें सरसाड़ी हादसे में लापता श्रद्धालुओं की

लारजी डैम में बीते रविवार को मिले आठ शवों में से छह की शिनाख्त कर ली गई है। एसडीएम कुल्लू रोहित राठौर ने बताया कि कि ये शव 23 जुलाई को मणिकर्ण घाटी के गांव सरसाड़ी के पास दुर्घटनागस्त हुई टूरिस्ट बस में पंजाब से आए श्रद्धालुओं के हैं। उन्होंने बताया कि पहचाने गए शवों में भूषण सिंह, पुत्र कर्म सिंह गांव व डाकघर जोगा तहसील व जिला मानसा, मनप्रीत सिंह, पुत्र धर्म सिंह, गांव व डाकघर जोगा तहसील व जिला मानसा, मेवा सिंह, पुत्र बलबीर सिंह, गांव व डाकघर लेलेवाला तहसील तलवंडी साबो जिला बठिंडा, गुरजंत सिंह उर्फ जंता सिंह, पुत्र नंद सिंह गांव व डाकघर लेलेवाला तहसील तलवंडी साबो जिला बठिंडा।

माला सिंह पुत्र बलदेव सिंह गांव जोगा तहसील व जिला मानसा, अमरजीत सिंह, पुत्र बलकौर सिंह गांव व डाकघर लेलेवाला तहसील तलवंडी साबो जिला बठिंडा के हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। एसडीएम ने बताया कि सोमवार को भी लारजी डैम में खोज अभियान के दौरान 7 शव मिले हैं जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शवों को शवगृह कुल्लू में पहचान के लिए रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें