शिमला। पुलिस ने डमेची गांव में जीप से 67 पेटियां देसी शराब की बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामला शनिवार देर शाम का है। पुलिस ने सूचना के आधार पर डमेची गांव में जीप को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान जीप से देसी शराब की 67 पेटियां बरामद की गईं। पुलिस ने वाहन चालक से इसके संबंध में परमिट समेत अन्य दस्तावेज मांगे तो वह पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के साथ ही गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक वीरेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि आखिरकार आरोपी शराब की यह खेप कहां से लेकर आया था और इसके कहां ले जाने की फिराक में था। ब्यूरो