फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चल रहा 62 पार्किंग का निर्माणकार्य, 1394 गाड़ियों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहरवासियों को पार्किंग की सुविधा देने के लिए नगर निगम शहर में 62 नई पार्किंग का निर्माण कर रहा है। इसमें 1394 वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह के सवाल के जवाब में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि शहर में वर्तमान में कुल 28 पार्किंग हैं जिनमें 2376 वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

अब स्मार्ट सिटी, अम्रुत और नगर निगम फंड से 62 नई पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम फंड से चार पार्किंग बनाई जा रही हैं जिनमें 40 वाहन पार्क हो सकेंगे। अम्रुत मिशन के तहत 27 पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। 20.87 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इन पार्किंग में 745 वाहनों को सुविधा मिलेगी।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 19 पार्किंग बनाई जा रही हैं। 16.87 करोड़ रुपये खर्च कर इनमें 432 वाहनों को पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। स्मार्ट सिटी के तहत 12 पार्किंग का काम अवार्ड होना बाकी है। इनमें 177 वाहनों को पार्किंग सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें