फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो क्लिप मामले में एमसी अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू

Thu, 02 May 2019 11:31 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी के ऑडियो क्लिप वायरल होने के मामले में जांच शुरू हो गई है। सरकार के निर्देशों पर शहरी विकास विभाग के निदेशक आरके गौतम इस मामले की जांच कर रहे हैं। निदेशक ने इस मामले की शिकायत करने वाले नगर निगम के कर्मचारियों से पूछताछ भी कर ली है। सूत्रों के अनुसार यह पूछताछ इसी हफ्ते शहरी विकास विभाग के कार्यालय में हुई है।

विज्ञापन


इन कर्मचारियाें से पूछताछ के बाद अब संबंधित अधिकारी का पक्ष लेने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि अधिकारी को अपना पक्ष रखने को कहा गया है, लेकिन वह अभी जांच में शामिल नहीं हुए हैं। अधिकारी के खिलाफ नगर निगम के पार्षद लगातार जांच पूरी कर कार्रवाई करने के लिए सरकार पर दबाव डाल रहे हैं।

आरोप है कि अधिकारी निगम की सीक्रेसी लीक कर रहे थे। जांच रिपोर्ट के बाद सरकार कार्रवाई करेगी या नहीं, इसका पता आचार संहिता के बाद ही चलेगा। शहरी विकास विभाग के निदेशक आरके गौतम का कहना है कि जल्द ही इस मामले की जांच पूरी कर सरकार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


यह है मामला
ऑडियो क्लिप वायरल होने का मामला शहर में नगर निगम की दुकानों के किराए से जुड़ा है। पिछले साल नगर निगम ने प्रस्ताव लाकर शहर में अपनी दुकानों का किराया बढ़ा दिया था। कारोबारियों ने इसका खूब विरोध किया। इसी दौरान नगर निगम के एक अधिकारी की कारोबारी के साथ बातचीत की ऑडियो क्लिप वायरल हो गई।

आरोप है कि अधिकारी इस ऑडियो में कारोबारियों को किराया कम करने की रणनीति बता रहे थे। ऑडियो में आयुक्त को लेकर भी चर्चा की है। पार्षद आरती चौहान के सवाल के बाद इस मामले पर सदन में काफी हंगामा हो चुका है। पहले निगम आयुक्त को जांच का जिम्मा सौंपा था लेकिन उन्होंने खुद को इस मामले से अलग कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें