फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों से कूड़ा उठना बंद, आयुक्त ने सुपरवाइजरों से मांगा जवाब

Thu, 18 Apr 2019 11:48 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त पंकज राय (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उपमहापौर राकेश शर्मा के पंथाघाटी वार्ड समेत फागली और टूटीकंडी के कई इलाकों में घरों से कूड़ा उठना बंद हो गया है। पंथाघाटी से कर्मचारी काम छोड़ गए हैं जबकि फागली में भी दो कर्मी काम पर नहीं आ रहे। इस मामले पर नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने बुधवार को स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। पूछा कि आखिर इन इलाकों से कूड़ा क्यों नहीं उठ रहा?

विज्ञापन


सुपरवाइजरों ने जवाब दिया कि कुछ सैहबकर्मी बिना बताए काम छोड़कर चले गए हैं जबकि कुछ काम पर ही नहीं आ रहे। आयुक्त ने पूछा कि फिर कोई वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की। दिशा निर्देश दिए कि यदि किसी वार्ड में अब सैहबकर्मी काम छोड़कर जाते हैं या काम पर नहीं आते हैं तो संबंधित इलाके के सुपरवाइजर और कॉर्डिनेटर को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि गर्मियों में नियमित सफाई नहीं की गई और रोज कचरा नहीं उठा तो इसकी जिम्मेदारी सुपरवाइजरों और कोआर्डिनेटर की होगी। आयुक्त ने दो दिन के भीतर वैकल्पिक व्यवस्था करने और इसकी रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए हैं।

इसलिए आ रही परेशानी
शहर में घरों से कूड़ा उठाने के लिए सैहब सोसायटी के पांच सौ से अधिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। लेकिन इनकी हाजिरी संबंधी पुख्ता रिकॉर्ड अब तक नगर निगम तैयार नहीं कर पाया। ये कर्मी सीधे फील्ड में जाते हैं और हाजिरी किसी दफ्तर में नहीं लगती। कई कर्मचारी अचानक ड्यूटी से गायब भी हो जाते हैं। सुपरवाइजरों को तब पता चलता है जब लोग शिकायत करते हैं कि कूड़ा नहीं उठ रहा। दूसरा शहर में कूड़ा उठाने के लिए निगम को कर्मचारी नहीं मिल रहे। जो हैं, उन पर ज्यादा सख्ती भी नहीं बरत सकते। यही कारण है कि ये मनमर्जी की ड्यूूटी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें