फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक् शन अप्रैल में लिया, बिल मार्च से जारी कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी का कारनामा : कनेक्शन अप्रैल
विज्ञापन

में लिया, बिल मार्च से जारी कर दिया
बालूगंज के एक उपभोक्ता के बिल ने खोली कंपनी की पोल
कर्मचारियों ने दिया अब बिल ठीक करवाने का भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पानी के बिलों में गड़बड़ी के बीच शुक्रवार को कंपनी का एक और कारनामा सामने आया। बालूगंज के क्यारी से आई महिला ने ऐसा बिल दिखाया कि जिसे देख खुद कंपनी की महिला कर्मचारी भी चौंक गई।
महिला ने बताया कि उनका पानी का घरेलू कनेक्शन गोपाल सिंह के नाम से है। यह कनेक्शन पिछले साल अप्रैल में लिया गया। कुछ दिन पहले जब पानी का बिल आया तो सभी हैरान रह गए। कंपनी ने इस मीटर का जो बिल दिया है उसमें पिछले साल मार्च की रीडिंग दिखाई है। महिला ने कंपनी कर्मचारी को कनेक्शन संबंधी कागज भी दिखाए जिसमें साफ लिखा था कि यह कनेक्शन अप्रैल में लगा है।
विज्ञापन

महिला उपभोक्ता ने सवाल उठाए कि आखिर मार्च का बिल कैसे आ सकता है जब कनेक्शन ही अप्रैल में लगा था। जवाब में महिला कर्मचारी ने कहा कि यह बिल ठीक कर दिया जाएगा। शहर में मीटर रीडिंग में गड़बड़ी के अब ऐसे ही कई चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। कई ऐसे उपभोक्ता भी हैं जहां मीटर तो नए लगे हैं, लेकिन कंपनी के कर्मचारियों ने रीडिंग नहीं ली है। ऐसे लोगों को अब फ्लैट बिल ही जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे बचें परेशानी से
यदि बिल में कोई गड़बड़ी लगती है तो सब्जी मंडी स्थित कंपनी कार्यालय में इसकी शिकायत करें। मीटर संबंधी खराबी की जांच कंपनी में 50 रुपये जमा कर करवाई जा सकती है। मीटर में लीकेज या फटने की सूचना तुरंत कंपनी को दें। कंपनी निशुल्क इसे बदलेगी। यदि किसी उपभोक्ता के बिल में गलती से सैस जुड़ गया है तो वह अपने वार्ड के जेई के पास जाकर इसे चेक करवाएं। जेई की रिपोर्ट लेने के बाद ही कंपनी में इसे ठीक करवाने आएं। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें