फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया शेड्यूल तैयार, अब तीसरे दिन आएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नए शेड्यूल से अब तीसरे दिन मिलेगा पानी
विज्ञापन

शहर के सभी वार्डों को एक दिन छोड़कर आएगा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को अब तीसरे दिन पानी मिलेगा। नगर निगम ने पानी का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। शुक्रवार से सभी वार्डों में एक दिन छोड़कर पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
बारिश से पेयजल परियोजनाओं में जलस्तर बढ़ने के बाद शहर के लिए पानी की सप्लाई में इजाफा हुआ है। लेकिन जोनवाइज सिस्टम के चलते निगम लोगों को दो दिन छोड़कर पानी दे रहा था। कम खपत के चलते पिछले कई दिन से शहर के टैंक भरे पड़े थे। ऐसे में परियोजनाओं में पंपिंग तक बंद करनी पड़ रही थी। अब निगम ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसे नगर निगम की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। हालांकि, बरसात में यदि गाद से पंपिंग घटती है तो शेड्यूल में हल्का बदलाव भी किया जाएगा। वीरवार को भी शहर के लिए 26.20 एमएलडी पानी की सप्लाई देने के बाद पंपिंग बंद कर दी गई। नगर निगम आयुक्त रोहित जमवाल का कहना है कि सभी वार्डों में अब एक दिन छोड़कर पानी दिया जाएगा। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज इन वार्डों में आएगा पानी
नगर निगम शुक्रवार को संजौली बाजार, चलौंठी, ढींगू बावड़ी, ढली चौक, गाहन, भट्ठाकुफर, इंजनघर, बंगला कालोनी, सांगटी, मशोबरा वन, इंद्रनगर, हिमगिरी, सरघीण, पंथाघाटी, न्यू शिमला सेक्टर एक से चार, कसुम्पटी, मैहली, शकराला, जीवणू कॉलोनी, बीसीएस, कसुम्पटी बाजार, वर्मा अपार्टमेंट, निगम विहार, डारटन, छोटा शिमला, कैलस्टन, मालरोड, जाखू, बैनमोर, लोअर बाजार, सब्जी मंडी, कृष्णानगर, रामबाजार और चक्कर में पानी की सप्लाई देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें