फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मिस्टर और सिद्दी भट्ट मिस फ्रेसर बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में शुक्रवार को बीडीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों की ओर से प्रथम वर्ष के छात्रों को फ्रेशर पार्टी दी गई। पार्टी में कॉलेज प्रधानाचार्य आरपी लुथरा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। कॉलेज में दोपहर बाद शुरू हुई फ्रेशर पार्टी में कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। बीडीएस द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में छात्र-छात्राओं के लिए फैशन शो कार्यक्रम भी करवाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने कैटवॉक भी किया। इसके बाद इंट्रोडक्शन राउंड हुआ। इस दौरान गठित निर्णायक मंडलों की टीम ने मिस्टर फ्रेशर नरेंद्र सिंह और मिस फ्रेशर सिद्दी भट्ट को चुना। जबकि, मिस्टर पर्सनेलिटी दीपेन डोगरा, मिस पर्सनेलिटी आरती शर्मा, मिस्टर इवनिंग कार्तिक और मिस डेंटल स्माइल शिखा को चुना गया। इस दौरान कॉलेज प्रधानाचार्य आरपी लुथरा ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। यह जानकारी डॉ. विनय भारद्वाज ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें