फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक राठौर ने विद्या स्टोक्स का आशीर्वाद ल यिा

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक राठौर ने स्टोक्स के घर पहुंचकर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

शिमला। ठियोग से कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक राठौर ने बुधवार को शिमला आकर बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स का आशीर्वाद लिया। तमाम विवादों के बीच राठौर विद्या स्टोक्स के घर पर भूमिया एस्टेट पहुंचे और स्टोक्स से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी भेंटकर आशीर्वाद लिया। रोचक बात ये रही कि दीपक राठौर स्टोक्स से ठीक उसी दौरान मिले, जब उनके समर्थक प्रदेश हाईकोर्ट में उनका नामांकन रद्द होने की याचिका दायर करने की प्रक्रिया में जुटे। राठौर ने स्टोक्स से कहा कि वे प्रचार में उनकी मदद करें और उनके आशीर्वाद से ही ठियोग मेें कांग्रेस की जीत संभव है। इस पर स्टोक्स ने राठौर को प्रचार में आने के लिए आश्वस्त किया। दूसरी ओर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र वर्मा, बलदेव ठाकुर, रोशन ठाकुर आदि भी इस मौके पर मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें