फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल रोकने पर अधिकारी की तय हो जवाबदेही : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ठेकेदारों के बिल रोकने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। यह मांग हिम आंचल कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से की। बुधवार को ठेकेदार संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से मुलाकात की। संघ ने मांग करते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने पर ठेकेदारों की बिल अदायगी समय पर की जाए। उन्होंने कहा कि बेवजह अधिकारी ठेकेदारों के बिलों को रोकते हैं। उन्होेंने कहा कि जो भी अधिकारी निर्माण कार्य पूरा होने पर ठेकेदार के बिल रोकता है, उस अधिकारी की जवाबदेही तय होनी चाहिए। संघ ने मांग की कि जीएसटी और ईपीएफ का अतिरिक्त भार ठेकेदारों पर डाला गया है, वह जस्टीफिकेशन के समय ही उक्त कार्य में जमा किया जाए या फिर बिल अदायगी के समय ठेकेदारों को अतिरिक्त दिया जाए। कार्य में लगने वाली निर्माण सामग्री सीमेंट, सरिया की खरीदारी स्वयं ठेकेदार करें। इस दौरान संघ के महासचिव ललित मोहन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन शर्मा, उपाध्यक्ष पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव सुरेश, ओपी मेहता, नरेश भंडारी, चंद स्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें