फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे के मलबे में मिला मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

अड्डा ठियोग के भवन गिरने मामले में चार लोगों की मौत और छह बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने यहां पर किसी अन्य व्यक्ति के न होने की खबर दी थी। रविवार को हादसेे के मृतकों के लिए यहां पर हवन आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को एक मलबे में एक मोबाइल मिला। इसके चलते रविवार देर शाम बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स को जरई दौरे से वापसी के समय लोगों रोका। देवरीघाट पंचायत के प्रधान सुरेश वर्मा ने बताया कि हादसे के इतने दिन गुजर जाने के बाद भी मलबे को पूरी तरह से साफ नहीं किया गया। यहां पर मोबाइल मिलने से प्रशासन पर सवाल उठता है। मौके पर ही जनता ने डीएसपी ठियोग को मोबाइल सौंप कर जांच की मांग की। लोगों ने किसी के मलबे में दबे होने की आशंका जताई। बागवानी मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पूरे मलबे को साफ कर दिया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ता बालकृष्ण बाली, भराड़ा पंचायत के उप प्रधान कपिल शर्मा, किसान नेता राकेश वर्मा उर्फ गोलू, नौजवान सभा के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के अलावा कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा, एसडीएम ठियोग ताशी संडूप, डीएसपी मनोज जोशी सभी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें