फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjauli Mosque: नमाज पढ़ने जा रहे लोगों का रोका था रास्ता, देवभूमि संघर्ष समिति के 6 लोगों पर एफआईआर

Sun, 16 Nov 2025 10:49 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राजधानी शिमला की संजौली मस्जिद में जुमे की नमाज के दिन रास्ता रोकने के मामले में पुलिस ने देवभूमि संघर्ष समिति के छह लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिमला के संजौली की मस्जिद। (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजौली मस्जिद में जुमे की नमाज के दिन रास्ता रोकने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को आरोपी बनाया है। इनके खिलाफ संजौली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें विजय शर्मा, देवभूमि संघर्ष समिति के सह संयोजक मदन ठाकुर, श्वेता चौहान, शिल्पी और पारुल शामिल हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। पुलिस सुरक्षा के दृष्टिगत संजौली मस्जिद क्षेत्र में दिन और रात के समय पेट्रोलिंग कर रही है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

विज्ञापन


बता दें कि संजौली मस्जिद के भवन को नगर निगम कोर्ट और जिला अदालत ने अवैध घोषित कर दिया है। इसके बाद स्थानीय लोग यहां पर जुमे की नमाज पढ़ने का विरोध कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि भवन को अवैध घोषित किया जा चुका है, ऐसे में प्रशासन को भवन का बिजली-पानी का कनेक्शन काट देना चाहिए। इसके साथ ही अवैध घोषित किए जा चुके ढांचे को गिराया जाना चाहिए। इसको देखते हुए स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर यहां मस्जिद में नमाज पढ़ने पर भी रोक लगाने की मांग की है।

शुक्रवार को जुमे की नजाम पर स्थानीय महिलाएं और देवभूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारी मस्जिद जाने वाले रास्ते पर एकत्रित हुए थे और नमाज के लिए आने वाले लोगों का रास्ता रोका था। गुस्साए लोगों ने अपनी सुरक्षा का हवाला देते हुए नारेबाजी भी की। इस दौरान संजौली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। संजौली मस्जिद विवाद को लेकर पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। विभिन्न हिंदू संगठन बड़ा आंदोलन कर चुके हैं। अब एक बार फिर संजौली मस्जिद का मामला विवादों में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजौली मस्जिद मामले में कब क्या हुआ?
  • संजौली मस्जिद मामले में 50 से ज्यादा बार सुनवाई हुई।
  • 31 अगस्त 2024 को मैहली में दो गुटों में मारपीट के बाद मस्जिद विवाद गरमाया।
  • 1 और 5 सितंबर 2024 को शिमला में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन शुरू किया।
  • 11 सितंबर को संजौली-ढली में उग्र प्रदर्शन हुआ।
  • 12 सितंबर को संजौली मस्जिद कमेटी आयुक्त कोर्ट में पहुंची
  • 5 अक्तूबर 2024 को आयुक्त कोर्ट ने तीन मंजिलों को हटाने की अनुमति दी
  • 30 नवंबर 2024 को अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ने याचिका खारिज कर दी
  • 3 मई 2025 को एमसी आयुक्त कोर्ट ने दो और मंजिलों को हटाने का आदेश दिया
  • वक्फ बोर्ड ने 17 मई को 3 मई के आदेशों को जिला न्यायालय में चुनौती दी
  • 19 मई को सुनवाई में अदालत ने मस्जिद कमेटी से रिकॉर्ड तलब किया
  • 23 मई को एमसी को दोबारा नोटिस जारी कर रिकॉर्ड पेश करने के लिए कहा
  • 26 मई की सुनवाई में कोर्ट ने मस्जिद तोड़ने पर अंतरिम रोक लगाई।
  • 29 मई को अदालत ने स्टे को बरकरार रखा
  • 11 जुलाई को केस को बहस योग्य माना गया
  • 8 और 21 अगस्त को वक्फ बोर्ड ने बहस के लिए समय मांगा
  • 6 सितंबर को करीब सवा दो घंटे तक बहस हुई
  • 30 अक्तूबर के लिए मामला सूचीबद्ध किया और फैसला सुनाया
  • अब मस्जिद कमेटी हाईकोर्ट जाने की बात कह रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें