फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बोले,भाजपा की धमकियों से डरने वाले नहीं वीरभद्र

Sun, 02 Apr 2017 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के छह कैबिनेट मंत्रियों ने कहा है कि वीरभद्र सिंह छठी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। वे भाजपा की धमकियों से डरने और दबाव में आने वाले नहीं हैं। भाजपा नेताओं की सीएम से बार-बार इस्तीफा मांगने की आदत बन गई है। भाजपा हर कीमत पर प्रदेश में
विज्ञापन


सत्ता हथियाना चाहती है। भाजपा नेता प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के पहले दिन से ही लोकतांत्रिक सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में एनडीए सरकार के सत्तासीन होने के बाद उनकी सत्ता की भूख और बढ़ गई है।

भाजपा नेता प्रेमकुमार धूमल, शांताकुमार और सुरेश भारद्वाज को कांग्रेस तथा मुख्यमंत्री को नैतिकता का पाठ पढ़ाने का कोई अधिकार नहीं है। यह बयान सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा और आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने जारी किया है। 
विज्ञापन


कहा कि भाजपा नेताओं को लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार का आदर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा नेताओं को न्यायपालिका और देश की न्यायिक प्रक्रिया में जरा भी विश्वास नहीं रह गया है। वे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की छवि खराब करने के लिए मीडिया में अनावश्यक रूप से तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं।

भाजपा नेता वीरभद्र सिंह के खिलाफ इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप इसलिए लगा रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि वीरभद्र सिंह प्रदेश में सर्वोच्च जनाधार वाले नेता हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पिछले 54 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में हैं। प्रदेश के लोग उनकी ईमानदारी और निष्ठा से भलीभांति परिचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें