एचआरटीसी चलाएगा स्पेशल टैक्सियां
एसडीएम शहरी भानु गुप्ता ने बताया कि दशहरे पर 12 अक्तूबर को हनुमान मंदिर जाखू के लिए एचआरटीसी की स्पेशल टैक्सियां चलाई जाएंगी। शहर और उपनगरों से निगम की 14 टैक्सियों की लोगों को सुविधा मिलेगी। छोटा शिमला, लक्कड़ बाजार, पुराना बस अड्डा, ढली टनल, हाईकोर्ट, संजौली, टॉलैंड, रिटीज से सुबह 9:00 बजे से टैक्सियां चलेंगी। देर शाम तक लोगों को टैक्सियों की सुविधा रहेगी।