फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 544 स्कूल प्रिंसिपलों को मिली नियमित पदोन्नति

Fri, 05 Oct 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बीते नौ वर्षों से तदर्थ आधार पर नियुक्त 544 प्रिंसिपलों को सरकार ने नियमित पदोन्नति का तोहफा दे दिया है। ये प्रधानाचार्य लंबे समय से अपनी नियमित पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


इन शिक्षकों को बैकडेट से वित्तीय लाभ भी जारी होंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2008 के बाद शिक्षा विभाग में समय-समय पर मुख्याध्यापकों व प्रवक्ताओं से वरिष्ठता के आधार पर प्रधानाचार्यों की तदर्थ आधार पर नियुक्ति की गई।

इस अवधि के दौरान विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक न होने के कारण इन्हें नियमित नियुक्ति नही मिल सकी। इसके कारण इन्हें अभी तक पदोन्नति पर मिलने वाले वित्तीय लाभों से भी वंचित रहना पड़ा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तदर्थ आधार पर नियुक्त 836 प्रधानाचार्यों को नियमित किया

उन्होंने बताया कि यह मामला ध्यान में आते ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इन तदर्थ प्रधानाचार्यों को नियमित करने के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक बुलाने के निर्देश दिए गए।

जिसके चलते गत माह वर्ष 2008 में तदर्थ आधार पर नियुक्त 836 प्रधानाचार्यों को नियमित किया गया। गत दिनों विभाग की पदोन्नति कमेटी की बैठक में वर्ष 2009 से 2011 तक तदर्थ आधार पर नियुक्त 544 प्रधानाचार्यों को नियमित किया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अब वर्ष 2018 तक तदर्थ आधार पर नियुक्त सभी प्रधानाचार्यों को नियमित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति कमेटी के बैठकें की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें