प्रदेश के सभी अस्पतालों में सरकार विभिन्न दवाएं मुफ्त में दे रही हैं।
हिमाचल के अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त में दी वाली दवाओं के लिए 53 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। साल 2016-17 के लिए इन दवाओं की खरीद ई टेंडरिंग से होगी। 53 करोड़ से 56 लाइफ सेविंग और 350 आवश्यक दवाओं को खरीदा जाएगा। जिला स्तर पर चीफ मेडिकल ऑफिसर अपने स्तर पर कर दवाओं की खरीद कर सकेंगे।
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. डीएस गुरुंग ने इसकी पुष्टि की है। राज्य सरकार ने प्र्रदेश में मरीजों की सुविधा के लिए शुरू की गई मुफ्त दवा देने की योजना के लिए सभी जिलों को बजट जारी कर दिया है। प्राइमरी हेल्थ सेंटर से लेकर सभी बड़े अस्पतालों में मरीजों को 56 तरह की जीवन रक्षक और 350 अन्य आवश्यक दवाएं और अन्य सामान खरीदा जाएगा। इस साल से राज्य सरकार ने सांस की
बीमारी, गैस, कब्ज, सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, विटामिन, बी कांप्लेक्स, एंटी इंफेक्शन, एंटी रैबिज वैक्सीन, ग्लूकोज, कैल्शियम, एंटी स्नेक इंजेक्शन, मूत्र से जुड़ी बीमारियों, खून को प्रभावित करने वाले बीमारियों की दवाएं मुफ्त में देने का फैसला लिया है। इसके अलावा अन्य सामान में बैंडऐज, कॉटन, पोविडोन आयोडाइन सॉल्यूशन, सिरिंज विद निडल, ग्लवज, लियूकोप्लास्ट और वेन फ्लो भी मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाएगा।