फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के जंगलों में रात को डंप कर रहे मलबा, पिकअप पकड़ी

Sat, 02 Feb 2019 10:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
एसडीएम शहरी नीरज चांदला
विज्ञापन

शहर में निर्माण कार्य से निकलने वाले मलबे को रात के अंधेरे में जंगलों में डंप किया जा रहा है। वन विभाग की टीम ने वीरवार देर रात फागली के पास एक पिकअप चालक को रंगे हाथ पकड़ा। विभाग की टीम डिप्टी रेंजर भूपेंद्र कुमार की अगुवाई में यहां गश्त पर थी। इसी दौरान मलबे से लदी एक पिकअप रामनगर होते हुए फागली पहुंची और जंगल में चालक मलबा गिराने लगी।

विज्ञापन


तभी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और इसे रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि चालक अशोक कुमार यह मलबा विधानसभा के साथ लगते इलाके में हो रहे निर्माणकार्य से यहां लाया था। इस मलबे को रात के अंधेेरे में जंगल में डंप करने की तैयारी थी। वन विभाग की टीम ने नियमानुसार इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए इससे 21,700 रुपये जुर्माना वसूल लिया है। डीएफओ शहरी इंद्र कुमार ने बताया कि शहर में अवैध डंपिंग की शिकायतों के बाद विभाग ने रात की गश्त पुख्ता कर दी है।

एसडीएम ने दिए थे सख्त निर्देश
खलीनी, कनलोग समेत साथ लगते जंगलों में मलबे और कचरे की अवैध डंपिंग की शिकायतों पर एसडीएम शहरी नीरज चांदला ने वन विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। खलीनी में प्री जनमंच के दौरान लोगों ने इसकी शिकायतें की थीं। एसडीएम ने विभाग को गश्त बढ़ाने और फील्ड में न जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें