फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कंगाल, केंद्र से भी नहीं मिल रहा पैसा, शहर में अटकने लगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शिमला। शहर में नए निर्माण और विकास कार्य ठप होने लगे हैं। नगर निगम से पैसा न मिलने से परेशान कई ठेकेदारों ने काम बंद कर दिया है। यही नहीं, जो काम कर रहे हैं वे भी पैसों की कमी के चलते काम रोकने को मजबूर हो रहे हैं। इसका खामियाजा अब जनता को भुगतना पड़ेगा।
नगर निगम को करीब दस करोड़ रुपये से अधिक पैसा ठेकेदारों को देना है। दिवाली के बाद से ज्यादातर ठेकेदारों को पैसा नहीं दिया गया है। अम्रुत प्रोजेक्ट के तहत शहर में करोड़ों रुपये के काम कर रहे ठेकेदारों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर में नालों के चैनलाइजेशन, पार्क, सड़कों और रास्तों के निर्माण संबंधी कई काम चल रहे हैं। इनमें से कई काम पूरे हो चुके हैं तो कई का काम पूरा होने वाला है। केंद्र से पैसा न मिलने से नगर निगम इसका भुगतान नहीं कर पा रहा। निगम के पास खुद भी इतना बजट नहीं कि यह भुगतान किया जाए। उधर, ठेकेदार कई बार निगम प्रशासन से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ भरोसा ही मिला है। ठेकेदारों का कहना है कि बिना पैसों के आखिर कैसे काम होगा। वर्तमान में शहर के भीतर दो सौ से अधिक नए काम चल रहे हैं, लेकिन पैसा न होने से अब ये लटकने लगे हैं।
विज्ञापन


नए काम नहीं ले रहे ठेकेदार
पैसा अटकने के कारण कई ठेकेदार अब अम्रुत प्रोजेक्ट के तहत होने वाले टेंडर के लिए भी आवेदन नहीं कर रहे। इनका कहना है कि प्रोजेक्ट का पैसा अटक रहा है। यह ठेकेदार नगर निगम फंड से होने वाले कार्यों को ही ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। निगम अपने बजट से छोटे-मोटे काम ही करवाता है। बड़े काम अम्रुत के पैसों पर ही करवाए जाने हैं।

खुद खरीद रहे गाड़ियां, हमारे लिए पैसा नहीं
दिवाली के समय करीब दो करोड़ रुपये मिला था। इसके बाद से पैसा नहीं आया। निगम के अफसर अपने लिए तो लाखों की गाड़ियां खरीद रहे हैं, लेकिन हमारे लिए पैसा नहीं। बिना पैसों के आखिर ठेकेदार कैसे काम करेंगे।
विज्ञापन

-पीएन शर्मा, अध्यक्ष ठेकेदार यूनियन

जल्द कर देंगे भुगतान
अभी अम्रुत प्रोजेक्ट का पैसा नहीं आया है। लेकिन ठेकेदारों से हमने बात की है कि काम जारी रखें। जैसे ही केंद्र से पैसा मिल जाएगा, ठेकेदारों को भुगतान कर देंगे।
-पंकज राय, नगर निगम आयुक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें