फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास आवंटन को लेकर जनजातीय छात्र संघ भड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रावास आवंटन पर भड़का जनजातीय छात्र संघ
विज्ञापन

शिमला। जनजातीय छात्र संगठन ने आरकेएमवी के जनजातीय छात्रावास में गैर जनजातीय छात्रा को आवंटन किए जाने के आरोप लगाते हुए वीरवार को कॉलेज प्राचार्य को घेरा। संघ के उपाध्यक्ष कुंजंग गटुक की अगुवाई में प्राचार्य से मिलने पहुंचे संघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है। कॉलेज के जनजातीय छात्रावास में गैर जनजातीय छात्रा को कमरा आवंटित किया गया है, जिससे असल में इसकी पात्र छात्राएं वंचित रह गई हैं। उन्होंने इस आवंटन को रद्द कर जनजातीय क्षेत्र की कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को छात्रावास सुविधा देने की मांग की है। उनका आरोप है कि जो आवंटन को लेकर मेरिट दर्शाई गई है, इसमें श्रेणी को सही ढंग से नहीं दिखाया गया है। वहीं, आरोप है कि वार्डन ने जनजातीय छात्रावास की छात्रा प्रतिनिधि भी गैर जनजाति की छात्रा को बनाया गया है। इससे यही जाहिर होता है कि छात्रावास में गैर जनजातीय क्षेत्र की छात्राएं हावी हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई कर आवंटन रद्द न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य नवेंदु शर्मा ने माना कि छात्र शिकायत लेकर आए थे। उनकी शिकायत पर शुक्रवार को वार्डन के साथ बैठक बुलाई है, जिसमें उचित फैसला ले लिया जाएगा। छात्रावास में खिलाड़ी छात्राओं को स्टोर रूम खाली करवाकर अस्थायी तौर पर ठहराया गया था, जिससे वे सुबह-शाम खेल अभ्यास कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें