ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को 21 जोन में बांटा है। कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मोती लाल डेरटा ने बताया कि हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने हाल ही में जोनल और बूथ कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत यह प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव के चलते प्रभारी को जल्द ही बैठकें करने के निर्देश दिए गए हैं।
जोन ऊबादेश के प्रभारी प्रकाश चौहान, खालटूनाला के विक्रम कंवर, गुम्मा के प्रताप चौहान, बलसन के ब्रिजेश चौहान, एनएसी कोटखाई के हरविंद्र दत्ता, कोटखाई के विनोद कुमार, गरवाग दरकोटी के रमेश, थरोला के प्रभारी सुरेश चौहान मौजूद रहे। घयाल जोन के प्रमोद चौहान, खनेटी के राजेंद्र मेहता, देवली के भोपाल शर्मा, टिक्कर के ज्वाला प्रसाद, बुशहर के रूपेंद्र, शीली-पराली के लोकपाल, एनएसी जुब्बल के राजेंद्र सिंह मांटा, जुब्बल के नरेंद्र मोक्टा, गालू के लोकपाल, सरस्वतीनगर के लोकेंद्र रापटा, कुदू के इंद्र देव, किरन के बलवीर, शराचली के कुलदीप चौहान प्रभारी चुने गए।