फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से सुरक्षा को जागरूक करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अग्निशमन विभाग शनिवार से प्रदेश भर में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह आयोजित करेगा। इसमें प्रदेश के लोगों को अग्निशमन विभाग के जवान आग से सुरक्षा के तरीके और बचाव से संबंधित जानकारी देंगे। शनिवार को शिमला के माल रोड स्थित अग्निशमन कंट्रोल रूम से एडीएम प्रोटोकॉल जीसी नेगी ने सप्ताह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में मालवाहक जहाज में लगी आग को बुझाने वाले 66 अग्निशमन जवानों की मृत्यु हो गई थी। इन जवानों और प्रदेश में नालागढ़ में एसी उपकरण निर्माण कंपनी में लगी आग को बुझाते हुए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में डीएफओ सुखदेव और स्टेशन फायर आफिसर डीसी शर्मा, बालूगंज फायर स्टेशन इंचार्ज प्रकाश चंद व छोटा शिमला फायर स्टेशन के सोम प्रकाश और माल रोड से देवी चंद आदि ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यातिथि ने कंट्रोल रूम में उपकरण व जागरूकता सामग्री की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। डीएफओ सुखदेव ने बताया कि 20 अप्रैल तक प्रदेश भर के अग्निशमन केंद्र अपने स्तर पर इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसमें लोगों को आग से बचाव के तरीके समझाए जाएंगे।

हफ्तेभर ये होंगी गतिविधियां
15 अप्रैल को रेडियो और दूरदर्शन केंद्रों के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। 16 को सभी फायर स्टेशन व फायर पोस्ट में कर्मचारी आग की घटनाओं को रोकने को लेकर भाषण व प्रदर्शनी लगाकर जागरूक करेंगे। 17 को शिक्षण संस्थानों और प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम होंगे। 18 को शहरी क्षेत्र में ऊंची इमारतों में आग लग जाने पर कम से कम नुकसान हो, इसके लिए मॉक ड्रिल होगी। 19 को शिक्षण संस्थानों में आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए निबंध लेखन, 20 को अग्नि सुरक्षा अभ्यास किए जाएंगे। जिसमें भवनों में फंसे लोगों को प्राकृतिक आपदा या आग लग जाने पर सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार करवाने के साथ-साथ आग बुझाने के लिए अलग-अलग तरह के उपकरणों के इस्तेमाल के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। सप्ताह का समापन अग्निशमन के प्रशिक्षण केंद्र बल्देयां में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें