फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने किया उपायुक् त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय इकाई के आह्वान पर केरल में लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें शहर के कॉलेजों और विश्वविद्यालय इकाई के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। नगर इकाई अध्यक्ष ललित और सचिव संजीव की अगुवाई में आयोजित किए गए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को मांग पत्र भेजा। प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष ललित और मंत्री संजीव ने कहा कि केरल प्रदेश में लगातार मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी राजनीतिक हिंसा करती आ रही है। अब तक ऐसी दर्जनों हत्याएं हो चुकी हैं। इन हत्याओं को रोकने की मांग को लेकर ग्यारह नवंबर को केरल में एबीवीपी राष्टीय स्तर पर प्रदर्शन करेगी। जिसमें हिमाचल प्रदेश से भी कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें