फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तीन नवंबर को देना होगा खर्च का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला निर्वाचन आयोग के समक्ष अपने चुनाव प्रचार के खर्च का ब्योरा न देने वाले उम्मीदवारों को अब तीन नवंबर को जवाब देना होगा। उम्मीदवारों को खर्च की रिपोर्ट के अलावा कारण बताओ नोटिस पर भी जवाब देना पड़ेगा। जिला निर्वाचन आयोग की ओर से शिमला शहरी, ग्रामीण और कसुम्पटी विधानसभा सीट के कुल सात उम्मीदवारों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन प्रत्याशियों को संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर ने चुनाव खर्च का ब्योरा देने के लिए बुलाया था लेकिन भाजपा उम्मीदवार प्रमोद शर्मा, माकपा के कुलदीप सिंह तंवर समेत कुल सात नेता नहीं पहुंचे। इसके अलावा इनकी ओर से कोई एजेंट भी नहीं आया। इसके बाद इन्हें नोटिस जारी किए गए। जिला निर्वाचन आयोग के अनुसार अब चुनाव खर्च को लेकर दूसरी इंस्पेक्शन तीन नवंबर को होनी है। इस बैठक में इन उम्मीदवारों को अनिवार्य तौर पर अपना खर्च का ब्योरा देना होगा। यदि कोई उम्मीदवार इस दिन भी चुनाव खर्च की रिपोर्ट देने में नाकाम रहता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। शिमला ग्रामीण के रिटर्निंग ऑफिसर भूपेंद्र अत्री ने बताया कि सभी उम्मीदवार को तीन नवंबर को चुनाव खर्च का ब्योरा देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें