फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। हरोली के घालूवाल के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मपाल (80) निवासी घालूवाल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार मंगलवार को धर्मपाल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने धर्मपाल को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि धर्मपाल ने हादसे के तुरंत बाद ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। सड़क हादसे के बाद सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और यातायात को दुरुस्त करवाया। उधर, डीएसपी गोपाल वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें