फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक् शन खबर शहर से उतारे गए सरकारी होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश में आचार संहिता लगने के घंटे बाद ही शिमला शहर में केंद्र और प्रदेश सरकार के होर्डिंग उतारने की प्रक्रिया शुरू की गई। अतिरिक्त उपायुक्त और जिला निर्वाचन नोडल अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों में लगे सरकारी होर्डिंग उतारने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

सरकारी होर्डिंग उतारने के लिए प्रशासन की ओर से पंकज ललित एडीएम (प्रोटोकाल), हेमिस नेगी एडीएम (लॉ एंड ऑडर), अजित भारद्वाज शहरी मंडलाधिकारी, एसएचओ राज कुमार, दिनेश कुमार, लक्ष्मण, रविंद्र कुमार, नगर निगम के सहायक अभियंता नरेश, गोपाल बहल, राजेश ठाकुर, शेख मोहम्मद के अलावा सेनेटरी इंस्पेक्टर और बेलदार ने सरकारी होर्डिंग उतारने की प्रक्रिया को पूरा किया।

शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर
सरकारी होर्डिंग उतारने के लिए शहर को चार भागों में बांटा गया था। शहर में लगभग 100 के आसपास सरकारी होर्डिंग लगाए गए थे, जिन्हें शहर से हटा दिया गया है। होर्डिंग उतारने की प्रक्रिया की वीडियो ग्राफिंग की गई है। इसके अलावा होर्डिंग और इलेक्शन संबंधी शिकायत के लिए 18001808092 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

आरके प्रजापति, अतिरिक्त उपायुक्त जिला शिमला।

होर्डिंग उतारने के लिए शहर को चार सेक्टरों में बांटा
सेक्टर 1
पहले सेक्टर में ढली, संजौली, छोटा शिमला, चमयाणा, मल्याणा, मेहली और ढली बाईपास से ऑकलैंड टनल। इन जगहों पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रजापति ने कमान संभाली।

सेक्टर 2
दूसरे सेक्टर को जतोग, टुटू, बालूगंज, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, सांगटी, चक्कर और चौरा मैदान से ओल्ड बस स्टैंड तक बांटा गया। इन जगहों पर एडीएम (प्रोटोकाल) मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेक्टर 3
तीसरे सेक्टर में पंथाघाटी, न्यू शिमला, खलिनी से कलनोग बाईपास, शोघी और तारादेवी में एडीएम (लॉ एंड ऑडर) ने कमान संभाली

सेक्टर 4
चौथे सेक्टर में ऑकलैंड टनल, भराड़ी, जाखू, रिज, मॉलरोड से लेकर छोटा शिमला में होर्डिंग उतारने का कार्यभार उपमंडलाधिकारी अजित भारद्वाज ने संभाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें