शिमला। भारतीय डाक विभाग को ढाई आखर राष्ट्रीय स्तर पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026-27 के लिए अब तक जिलेभर से अबतक करीब 500 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रतियोगिता में जिले के स्कूल, कॉलेजों के छात्र भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही ओपन श्रेणी से भी लोग भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता एक चिट्ठी धरती मां के नाम, प्रकृति की रक्षा, मेरा वादा है विषय पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी अपना पत्र चीफ पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश सर्किल शिमला-171009 के पते पर भेज सकते हैं। संवाद