फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जीरे के थोक भाव में 50 रुपये किलो तक गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के बाजारों में जीरे के थोक भाव में 50 रुपये प्रतिकिलो की गिरावट आई है। राजधानी के गंज बाजार में एक हफ्ता पहले जीरा थोक भाव में 700 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था वह अब 650 रुपये किलो पहुंच गया है। रिटेल में 800 से दाम गिरकर 750 पहुंच गए हैं। भारी बारिश और आपदा की वजह से जीरे की फसल खराब हो गई थी। इससे दाम लगातार बढ़ रहे थे। मौसम में बदलाव के साथ अब स्थिति सामान्य हो गई है। जीरे का उत्पादन गुजरात और राजस्थान में होता है। शिमला के लिए गुजरात से जीरा आता है। कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में जीरे के दामों में और गिरावट आने की उम्मीद है। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक श्रीधर ने कहा कि मंडी में जीरे की आपूर्ति बढ़ने से दामों में गिरावट आई है। अब मंडी में जीरा 750 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें